कच्चापाठ में कुएं में डूबने से व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस
कुएं में अत्यधिक पानी होने के कारण डूबने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

चैनपुर (गुमला): चैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कच्चापाठ गांव में बुधवार को कुएं में डूबने से एक 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बीती रात की बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, कच्चापाठ निवासी रामप्रसाद तुरी (42 वर्ष), पिता माड़वारी तुरी का पैर अचानक फिसल गया।
पैर फिसलने के कारण वह अनियंत्रित होकर पास ही स्थित कुएं में गिर गए। कुएं में अत्यधिक पानी होने के कारण डूबने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। गुरुवार को पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अंत्य परीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे कच्चापाठ गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।