डालसा के माध्यम से गरीब व पीड़ित व्यक्ति को मिलेगा निशुल्क न्याय : प्रमुख गीता मेहता
न्याय रथ पहुंचा पड़वा प्रखंड कार्यालय, कानून के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

ऑन द स्पॉट वृद्धा पेंशन सहित अन्य प्रमाण पत्र किए गए वितरित
Shailendra Tiwari मेदिनीनगर (पलामू) : झालसा के दिशा निर्देश व पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा व सचिव राकेश रंजन के नेतृत्व में न्याय रथ गुरुवार को पलामू जिले के पंड़वा प्रखंड कार्यालय परिसर में पहुंचा। प्रखंड सभागार में प्रखंड क्षेत्र से आए सैकड़ों की संख्या में लोगों को कानून के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही लोगों की समस्याओं पर पहल करते हुए कई लोगों को ऑन द स्पॉट वृद्धा पेंशन सहित अन्य प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंड़वा प्रखंड प्रमुख गीता मेहता व संचालन प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक शशि शंकर तिवारी ने किया। मौके पर प्रखंड के नाजिर राजेश कुमार व अन्य ने प्रखंड प्रमुख गीता मेहता, पीएलभी नीतू सिंह, पूनम कुमारी, अमित कुमार व मनोज कुमार पाल को पौधा देकर सम्मानित किया।
मौके पर प्रखंड प्रमुख गीता देवी ने कहा कि डालसा के माध्यम से गरीब व पीड़ित व्यक्ति को निशुल्क न्याय मिलेगा। खासकर युवतियों, महिलाओं, वृद्धों व लाचार व्यक्तियों को आगे बढ़कर कानूनी सहायता देकर लाभांवित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का भी लाभ डीएलएसए के माध्यम से दिलाया जाता है। कोई व्यक्ति घर में शराब पीकर लड़ाई झगड़ा करें व महिलाओं को प्रताड़ित करें तो उसे पर कानूनी कदम उठाया जाएगा। बरसों से जमीनी विवाद को लेकर मामला न्यायालय में पड़ा रहता है। इससे दोनों पक्षों को आर्थिक रूप से टूटना पड़ता है। इससे बचने के लिए डीएलएसए के माध्यम से सुलह- समझौता कराकर न्याय पा सकते हैं।
मौके पर पीएलभी सुश्री नीतू सिंह ने कहा कि वे डीएलएसए कार्यालय में कार्यरत हैं। किसी भी तरह की समस्या हो वे डालसा कार्यालय में आकर या डालसा सचिव से संपर्क कर आवेदन दे सकते हैं, त्वरित न्याय मिलेगा। डायन बिसाही से प्रताड़ित होने वाली महिलाओं को भी न्याय दिलाने की बात कही।
मौके पर पीएलभी पूनम कुमारी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित नहीं रहे, इसके लिए डालसा पूरे पलामू जिले में न्याय रथ के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि बरसों से जमीन की लड़ाई कोर्ट में चल रही हो व दोनों पक्ष समझौता करने के लिए तैयार हों तो डालसा इसमें मदद करेगी।
मौके पर प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक शशि शंकर तिवारी ने कार्यक्रम का बेहतर ढंग से संचालन करते हुए अपने ओजपूर्ण कविताओं के माध्यम से ग्रामीणों को न्याय रथ के माध्यम से न्याय प्राप्त करने का आह्वाण किया। मौके पर पीएलभी मनोज कुमार पाल व अमित कुमार ने भी संबोधित करते हुए कानूनी मदद की जानकारी दी। मौके पर प्रखंड प्रमुख गीता मेहता ने ग्रामीणों को वृद्धा पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र सहित कई अन्य प्रमाण पत्र सौंपे। कार्यक्रम में आंचल कार्यालय के प्रधान सहायक जितेंद्र शुक्ला, बीपीओ नीति सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।