ताज़ा-ख़बर

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, 26 फरवरी के कार्यक्रम का दिया आमंत्रण

रिपोर्ट: VBN News Desk9 घंटे पहलेझारखण्ड

26 फरवरी 2026 को राष्ट्रपति Droupadi Murmu का जमशेदपुर दौरा प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, 26 फरवरी के कार्यक्रम का दिया आमंत्रण

रांची: मुख्यमंत्री Hemant Soren से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में Manipal Tata Medical College, बारीडीह जमशेदपुर के प्रभारी डीन डॉ. हरीश चंद्र बंधु ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर डॉ. बंधु ने मुख्यमंत्री को आगामी 26 फरवरी 2026 को मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।

विदित हो कि 26 फरवरी 2026 कोराष्ट्रपति Droupadi Murmu का जमशेदपुर दौरा प्रस्तावित है। इसी क्रम में राष्ट्रपति का मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज आगमन कार्यक्रम भी निर्धारित है, जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान कॉलेज की जनसंपर्क पदाधिकारी प्रियंका सिंघल एवं लीगल हेड जय प्रकाश भी उपस्थित रहे।

इस मुलाकात को आगामी कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें.