ताज़ा-ख़बर

दिशा बैठक में मनोज चौधरी ने उठाए जनहित के बड़े मुद्दे, स्वास्थ्य-शिक्षा सुधार पर दिया जोर

रिपोर्ट: MANISH 5 घंटे पहलेझारखण्ड

आयुष्मान, सड़क, आंगनबाड़ी से लेकर स्टेडियम तक, अध्यक्ष ने रखे विकास के ठोस प्रस्ताव

दिशा बैठक में मनोज चौधरी ने उठाए जनहित के बड़े मुद्दे, स्वास्थ्य-शिक्षा सुधार पर दिया जोर

सरायकेला : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों को मजबूती से उठाया और संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए। बैठक में उनके प्रस्तावों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और महिला कल्याण जैसे क्षेत्रों में सुधार की दिशा तय की। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उन्होंने आयुष्मान कार्ड योजना से जिले के सभी अस्पतालों को जोड़कर उसे पूर्णतः क्रियाशील बनाने पर जोर दिया ताकि आम लोगों को बेहतर इलाज मिल सके। इसके साथ ही ब्लड बैंक में सूचना डिस्प्ले बोर्ड लगाने, 108 एंबुलेंस सेवा को सुचारू बनाने और सदर अस्पताल में डॉक्टरों के लिए अलग चैंबर बनाने की आवश्यकता बताई। शिक्षा क्षेत्र में उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र के 13 स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और जर्जर भवनों को समय रहते हटाने पर भी बल दिया ताकि किसी दुर्घटना से बचा जा सके। महिला एवं बाल कल्याण के तहत उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने और वन स्टॉप सखी केंद्र व चाइल्ड हेल्पलाइन को और प्रभावी बनाने की मांग की। सड़क और आधारभूत संरचना के मुद्दे पर उन्होंने चौका-चाईबासा सड़क की मरम्मत, सरायकेला-राजनगर मार्ग को दुरुस्त करने और बिरसा चौक के गड्ढों को भरने की जरूरत बताई। इसके अलावा खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बिरसा मुंडा स्टेडियम को खेल विभाग को हस्तांतरित करने और हाई मास्ट लाइट के लिए बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने का सुझाव दिया।

इन्हें भी पढ़ें.