ताज़ा-ख़बर

जमशेदपुर में मनोज चौधरी का भव्य सम्मान, मारवाड़ी समाज ने किया जोरदार अभिनंदन

रिपोर्ट: MANISH 3 घंटे पहलेझारखण्ड

सेवा ही समाज की पहचान - सम्मान से अभिभूत मनोज चौधरी ने जनसेवा का लिया संकल्प

जमशेदपुर में मनोज चौधरी का भव्य सम्मान, मारवाड़ी समाज ने किया जोरदार अभिनंदन

जमशेदपुर : साकची स्थित अग्रसेन भवन में मारवाड़ी समाज द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में सरायकेला के नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी का जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो की नवनिर्वाचित महापौर सुधा गुप्ता उपस्थित रहीं। इस गरिमामय अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों- चाकुलिया, घाटशिला, मुसाबनी समेत जमशेदपुर के विभिन्न मंडलों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर मनोज चौधरी का अभिनंदन किया। उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान से अभिभूत मनोज चौधरी ने कहा कि सेवा और परोपकार मारवाड़ी समाज की पहचान है, जो उनके संस्कारों में रचा-बसा है। उन्होंने कहा कि समाज में जन्म लेना उनके लिए गर्व की बात है और वे समाज के सम्मान व गौरव को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने भामाशाह, जमुनालाल बजाज, डॉ. राम मनोहर लोहिया और घनश्याम दास बिरला जैसे महान व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन को गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने आयोजन समिति और समाज के सभी सदस्यों का आभार जताया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने इस आयोजन को उत्सव का रूप दे दिया।

इन्हें भी पढ़ें.