ताज़ा-ख़बर

वार्ड 17 में बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण अंतिम चरण में, नीतू शर्मा ने दी बड़ी जानकारी

रिपोर्ट: MANISH 2 घंटे पहलेझारखण्ड

लंबे संघर्ष के बाद मिली सड़क की सौगात, नीतू शर्मा बोलीं: क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

वार्ड 17 में बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण अंतिम चरण में, नीतू शर्मा ने दी बड़ी जानकारी

आदित्यपुर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग के सर्विस रोड से जयप्रकाश उद्यान होते हुए लक्ष्य अपार्टमेंट तक बन रही बहुचर्चित सड़क का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस सड़क को लेकर लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थी जो अब पूरी होने जा रही है। निर्माण कार्य के तहत सड़क के दोनों ओर मिट्टी फिलिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है जिससे मार्ग को और मजबूत तथा सुगम बनाया जा सके। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस सड़क के बन जाने से आवागमन में काफी सुविधा होगी और क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने बताया कि जल्द ही इस सड़क का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सड़क वार्ड 17 के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इससे आसपास के इलाकों को सीधा लाभ मिलेगा और लोगों की वर्षों पुरानी समस्या दूर होगी। नीतू शर्मा ने यह भी कहा कि यह परियोजना क्षेत्रवासियों के संघर्ष और सहयोग का परिणाम है। सड़क निर्माण पूरा होने से लोगों में खुशी का माहौल है और उन्होंने राहत की सांस ली है।

इन्हें भी पढ़ें.