ताज़ा-ख़बर

हसबैंड से कहा-दूर जा रही हूं, फिर मार ली गोली

रिपोर्ट: VBN News Desk26 दिन पहलेझारखण्ड

विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, पति हिरासत में; 7 साल पहले की थी लव मैरिज

हसबैंड से कहा-दूर जा रही हूं, फिर मार ली गोली

Dhanbad धनबाद में गुरुवार की रात संदिग्ध अवस्था में एक विवाहिता की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। पति का कहना है कि महिला ने उसे कॉल कर कहा-मैं बहुत दूर जा रही हूं और छत पर जाकर खुद को गोली मार ली। वहीं, मृतका के मायके पक्ष का कहना है कि पति ने उसकी हत्या की है। घटना हरिहरपुर थाना क्षेत्र के हटियाटांड़ की है।

मृतका की पहचान प्रतिमा गुप्ता (23) के रूप में की गई है। प्रतिमा का मायके झरिया सब्जी पट्टी में है। उसने रौनक गुप्ता से 7 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दंपती के बच्चे नहीं है। घटना के बाद पुलिस ने रौनक को हिरासत में ले लिया है।

मायके वाले नहीं मान रहे सुसाइड

इधर,घटना की सूचना पर मृतका के पिता कृष्णा प्रसाद व भाई राज सहित अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में प्रतिमा की सास, पति और देवर मौजूद थे। उन्हें ससुराल वालों ने बताया कि प्रतिमा ने खुद गोली मार ली है। मायके वाले इसे गलत बता रहे थे।

टाइम्स न्यूज रांची। इस बात को लेकर अस्पताल में दोनों पक्षों में तीखी बहस भी हुई। मायके वालों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं सूचना पर पुलिस रौनक के घर पहुंची तो ताला बंद मिला। पुलिस को ससुराल में उस पिस्टल की तलाश थी, जिससे गोली चली।

छत पर लहूलुहान थी, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम पति रौनक ने पुलिस को बताया कि वह झरिया में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता है। शाम को पत्नी ने फोन कर कहा कि अब वह उससे बहुत दूर जा रही है। यह सुन भागा-भागा घर पहुंचा। मां से प्रतिमा के बारे में पूछा तो बताया कि उसने छत जाकर गोली मार ली है।

वहीं, अस्पताल में मृतका की सास ने बताया कि शाम को वह पूजा कर रही थी। इस दौरान बहू छत पर गई। गोली चलने की आवाज आई तो देखा कि वह गिरी हुई है। इसके बाद बेटा भी मौके पर पहुंच गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले गए।

कुम्भ से लौटे थे पति-पत्नी, फिर मायके गई थी प्रतिमा

शादी के बाद प्रतिमा गोमो में ससुराल में रहती थी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच नोंक-झोंक होती रहती थी। दोनों कुम्भ स्नान करने प्रयागराज भी गए थे। वहां से लौटने के बाद चार दिन पहले प्रतिमा प्रसाद लेकर अपने मायके भी आई थी।

इन्हें भी पढ़ें.