हज यात्रा पर रवाना हुए माशूक अंसारी व शमरून निशा, सैयदना मस्जिद में हुआ सम्मान समारोह
मनान अंसारी ने पगड़ी और फूलमाला पहनाकर किया स्वागत, दुआओं के साथ मक्का-मदीना के लिए रवाना

बरवाडीह(लातेहार) बरवाडीह प्रखंड के पोखरी कला निवासी माशूक अंसारी एवं शमरून निशा हज यात्रा के लिए मक्का-मदीना रवाना हुए। इस अवसर पर सैयदना मस्जिद में एक सम्मान समारोह एवं फातियाखानी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद पश्चिमी के भावी प्रत्याशी सह समाजसेवी मनान अंसारी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समाजसेवी एवं मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।
जहां मनान अंसारी ने दोनों हज यात्रियों को पगड़ी एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके सुखद और सफल हज यात्रा की दुआ मांगी। मौके पर उन्होंने कहा कि हज इस्लाम का सबसे पवित्र सफर माना जाता है और यह हर मुस्लिम के लिए गर्व एवं आस्था का विषय होता है।कार्यक्रम के बाद सैयदना मस्जिद से बड़ी मस्जिद होते हुए एक काफिले के साथ हज यात्रियों को पोखरी बाजार तक विदाई दी गई। इस दौरान लोगों ने दुआओं और शुभकामनाओं के साथ उन्हें मक्का-मदीना के लिए रवाना किया।
इस मौके मौके पर मस्जिद के इमाम मौलाना जुबेर, सेकेट्री अताउर रहमान, हाजी शमीम अंसारी, हदीश अंसारी, डॉ.शारिक जमाल, शोएब अख्तर, कयमुद्दीन अंसारी, ऐनुल अंसारी, सईद अंसारी, मो.जाकिर समेत सैकड़ों संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल रहें।