गम्हरिया के जगन्नाथपुर पहुंचे मेयर और जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता संतोष तिवारी की दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि
जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक, जगन्नाथपुर में शोक संवेदना व्यक्त करने उमड़ी भीड़

गम्हरिया : आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार गुरुवार को गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर निवासी भाजपा नेता संतोष तिवारी के आवास पहुंचे और उनकी माता के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ज्ञात हो कि भाजपा नेता संतोष तिवारी एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य दुर्गा तिवारी की माता का 20 मई 2026 की सुबह लगभग तीन बजे निधन हो गया था। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं द्वारा लगातार उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। मेयर संजय सरदार ने कहा कि माता-पिता का साया उठ जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल देने की प्रार्थना की। इस अवसर पर नगर निगम वार्ड संख्या 3 के पार्षद शुभम पांडेय, वार्ड संख्या 5 की पार्षद के पति अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ पिंटू, जगन्नाथपुर पंचायत समिति सदस्य अमरेश कुमार ईश्वर, वार्ड सदस्य कमलदेव राय, भाजपा आदित्यपुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष किशन प्रधान, रजनी तिवारी, गणेश सरदार, विशाल सिंह, गौतम गोराई, बिमल मुखी, मनीष मुखी समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।