ताज़ा-ख़बर

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दवा सेवन शिविर आयोजित

रिपोर्ट: VBN News Desk56 दिन पहलेझारखण्ड

दवा सेवन से शरीर में मौजूद संक्रमण का खतरा कम होता है तथा यह बीमारी फैलने से रोकी जा सकती है।

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दवा सेवन शिविर आयोजित

Ajay Kumar हिरणपुर (पाकुड़) : फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से चलाए जा रहे एमडीए-आईडीए अभियान के तहत सोमवार को घाघरजानी व हाथकाठी गांव में दवा सेवन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान बच्चों सहित सभी नागरिकों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई गई, वहीं लोगों को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जागरूक भी किया गया।

शिविर में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों व आशा कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जो समय पर उपचार व नियमित दवा सेवन से रोकी जा सकती है। दवा सेवन से शरीर में मौजूद संक्रमण का खतरा कम होता है तथा यह बीमारी फैलने से रोकी जा सकती है। घाघरजानि में बीडीओ टुडू दिलीप ने शिविर का निरीक्षण करते हुए अभियान की सराहना की व ग्रामीणों से अपील की कि वे दवा का सेवन अवश्य करें, ताकि फाइलेरिया जैसी बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके।

साथ ही लोगों से यह भी आग्रह किया गया कि वे अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी दवा सेवन के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर सीओ मनोज कुमार , चिकित्सा प्रभारी डा. सुनील कुमार सिन्हा , बीपीओ ट्विंकल चौधरी , मुखिया नायका सोरेन आदि उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.