बूथ कमिटी गठन को लेकर बैठक आयोजित, संगठन मजबूती पर दिया गया जोर
बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाने पर जोर दिया।

By Ajay Kumar
पाकुड़। पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत किस्मत कदमसर पंचायत में मंगलवार को बूथ कमिटी गठन को लेकर एक बैठक का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक सह प्रखंड संगठन सचिव कौशर शेख मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में पंचायत अध्यक्ष मो. सबीरुद्दीन शेख, पंचायत सचिव सद्दाम शेख सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता हामिद शेख, अनसुर शेख, अलिजन शेख, सेनटु शेख, जहीरूद्दीन शेख, यूसुफ शेख, मंजूर शेख, तोफू शेख, अलीमुद्दीन शेख, आरिफ शेख, हबल शेख, कारिम शेख, जहांगीर शेख, नूरनाबी शेख, अलीउल शेख, रमजान शेख, सानाउल शेख, जकारिया शेख, राहुल शेख, तनवीर शेख, अब्दुल मालेक एवं महबूब आलम समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाने पर जोर दिया। साथ ही जनगणना एवं SIR (विशेष पुनरीक्षण) को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए इसकी आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम का समापन आपसी सहयोग और संगठन विस्तार के संकल्प के साथ किया गया।