ताज़ा-ख़बर

हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा को लेकर आदित्यपुर में बैठक, 18 मार्च की तैयारी तेज

रिपोर्ट: MANISH 2 घंटे पहलेझारखण्ड

सामाजिक समरसता और नशा मुक्ति का संदेश देने पर जोर, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने दिए सुझाव

हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा को लेकर आदित्यपुर में बैठक, 18 मार्च की तैयारी तेज

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर स्थित अटल पार्क में रविवार शाम हिंदू नव वर्ष के अवसर पर 18 मार्च को प्रस्तावित भव्य शोभायात्रा को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर यात्रा को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव और मार्गदर्शन दिए। बैठक के दौरान हिंदू नववर्ष यात्रा के संरक्षक सह विश्व हिंदू परिषद के सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष डॉ. जे. एन. दास ने कहा कि हिंदू नव वर्ष यात्रा समाज में सांस्कृतिक जागरूकता और एकता का संदेश देने का माध्यम है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस यात्रा को अनुशासित और भव्य रूप से संपन्न कराने में सहयोग करें। वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवांग चंद्र मुखी ने सुझाव देते हुए कहा कि जिस प्रकार नगर क्षेत्रों में हिंदू नववर्ष यात्रा और रामनवमी जुलूस निकाला जाता है उसी प्रकार यह यात्रा ग्रामीण क्षेत्रों तक भी पहुंचे तो शहरी और ग्रामीण समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सकता है। इस दौरान झामुमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भोगलु सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन ने कहा कि हिंदू नव वर्ष यात्रा और आगामी रामनवमी जुलूस के दौरान समाज में नशा मुक्ति अभियान को भी प्रमुखता से उठाया जाना चाहिए ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके। बैठक में गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष सिंटू गोराई, आदित्यपुर नगर अध्यक्ष रोशन खां, धनंजय स्वर्णकार, मनीष प्रसाद, समाजसेवी आर के सिन्हा, बबलू सिंह, नीरू सिंह, बबुआ सिंह, मनोज सिंह, सुनीता मिश्रा, अभि मुखी, अमितेष ईश्वर, अनुराग सिंह, किसन प्रधान, अनिशा सिन्हा, रीता मंडल, सोनू खां, अभिमन्यु सिंह, अवधेश सिंह, गौरव झा, नीतीश सिंह, श्रीकांत भारती, रूपेश गोराई, अमरेश गोस्वामी, राजेन्द्र स्वर्णकार, महेश सिंह, गणेश कालिंदी, अनिकेत तिवारी, बिक्की प्रधान सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर यात्रा को शांतिपूर्ण, भव्य और अनुशासित तरीके से आयोजित करने का संकल्प लिया। साथ ही युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

इन्हें भी पढ़ें.