ताज़ा-ख़बर

वार्ड-17 की पार्षद नीतू शर्मा को क्षेत्र के लोगों ने किया सम्मानित, डिप्टी मेयर पद के लिए सबसे योग्य पार्षद बताकर नागरिकों ने जताया समर्थन

रिपोर्ट: MANISH 2 घंटे पहलेझारखण्ड

कई नागरिकों ने कहा कि नीतू शर्मा की कार्यशैली, जनसंपर्क और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए वे डिप्टी मेयर पद के लिए सबसे योग्य पार्षद मानी जा रही हैं।

वार्ड-17 की पार्षद नीतू शर्मा को क्षेत्र के लोगों ने किया सम्मानित, डिप्टी मेयर पद के लिए सबसे योग्य पार्षद बताकर नागरिकों ने जताया समर्थन

आदित्यपुर : नगर निगम के वार्ड-17 की नवनिर्वाचित पार्षद नीतू शर्मा को रविवार को हरिओम नगर, रोड नंबर-5 स्थित हैवेन रिवर व्यू अपार्टमेंट के सम्मानित नागरिकों द्वारा समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपार्टमेंट के गणमान्य लोगों और स्थानीय निवासियों ने उन्हें दोबारा वार्ड पार्षद चुने जाने पर बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नीतू शर्मा ने अपने पिछले कार्यकाल में क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है। यही कारण है कि जनता ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से पार्षद चुना है। कार्यक्रम में कई नागरिकों ने अपने संबोधन में कहा कि नीतू शर्मा नगर निगम में एक सक्रिय और जनहितैषी प्रतिनिधि के रूप में जानी जाती हैं। उनके कार्यशैली, जनसंपर्क और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए वे डिप्टी मेयर पद के लिए सबसे योग्य पार्षद मानी जा रही हैं। लोगों ने उम्मीद जताई कि यदि उन्हें यह जिम्मेदारी मिलती है तो आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। सम्मान समारोह के दौरान पार्षद नीतू शर्मा ने सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे वार्ड-17 के लोगों का है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे भविष्य में भी क्षेत्र के विकास तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करती रहेंगी। कार्यक्रम के अंत में अपार्टमेंटवासियों ने उन्हें शॉल और बुके भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

इन्हें भी पढ़ें.