ताज़ा-ख़बर

गैस किल्लत और बढ़ती कीमतों के विरोध में रिक्शा चलाकर विधानसभा पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी

रिपोर्ट: VBN News Desk7 घंटे पहलेझारखण्ड

झारखंड बजट सत्र में अनोखा विरोध, एलपीजी समस्या पर मंत्री ने उठाई आवाज

गैस किल्लत और बढ़ती कीमतों के विरोध में रिक्शा चलाकर विधानसभा पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी

रांची : झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने घरेलू गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों के विरोध में अनोखे तरीके से अपनी बात रखी। मंत्री रिक्शा चलाकर झारखंड विधानसभा पहुंचे जिससे विधानसभा परिसर में यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया। इस दौरान कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी रिक्शा पर बैठीं दिखी। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि कई क्षेत्रों में एलपीजी गैस की कमी और बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए घरेलू गैस लेना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि रिक्शा चलाकर विधानसभा पहुंचना एक प्रतीकात्मक विरोध है जिसके माध्यम से वे केंद्र सरकार का ध्यान गैस आपूर्ति और महंगाई की समस्या की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। मंत्री के इस कदम की विधानसभा परिसर में काफी चर्चा होती रही।

इन्हें भी पढ़ें.