ताज़ा-ख़बर

विधायक आलोक चौरसिया, महापौर अरूणा शंकर, उप महापौर मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से डिजनीलैंड मेला का किया शुभारंभ

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary1 घंटे पहलेझारखण्ड

डिजनीलैंड मेला शहर वासियों सहित पलामू वासियों का भरपूर मनोरंजन कराएगा।

विधायक आलोक चौरसिया, महापौर अरूणा शंकर, उप महापौर मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से डिजनीलैंड मेला का किया शुभारंभ

मेदिनीनगर (पलामू) : सावन माह में झूलन मेला का बड़ा महत्व है। इसमें डिजनीलैंड मेला लगता है तो शहर वासी ही नहीं अपितु पलामूवासियों का भरपूर मनोरंजन होता है। उक्त बातें स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया ने कही। वे रविवार को शिवाजी मैदान स्थित डिजनीलैंड मेला के शुभारंभ के पश्चात बोल रहे थे। विधायक आलोक चौरसिया, महापौर अरूणा शंकर व उप महापौर मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से मेरा संचालक पवन गुप्ता, मैनेजर जितेंद्र अग्रवाल व डिजनीलैंड मेला के व्यवस्थापक अजय कुमार उर्फ कल्लू के साथ डिजनीलैंड मेला का फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

महापौर अरूणा शंकर ने कहा कि सावन माह बाबा भोलेनाथ का प्रिय महीना है। एक ओर जहां भक्तजन मंदिर में जल चढ़ाकर मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना करते हैं। वहीं कृष्ण जन्माष्टमी में मंदिरों में घूमकर बच्चे व युवतियां भगवान श्री कृष्णा से आशीर्वाद लेते हैं। इसके साथ झूलन मेला में मनोरंजन भी हो जाए तो उसके क्या कहने।

डिजनीलैंड मेला शहर वासियों सहित पलामू वासियों का भरपूर मनोरंजन कराएगा। उपमहापौर मनोज सिंह ने कहा कि डिजनीलैंड मेला का युवाओं, युवतियों व महिलाओं में बड़ा क्रेज है। सभी डिजनीलैंड मेला में घूमे वगैर नहीं रह सकते। उन्होंने शहर सहित पलामूवासियों का मनोरंजन करने के लिए प्रबंधकों व संचालकों की सराहना की। डिजनीलैंड मेला के संचालक पवन गुप्ता ने बताया कि इस बार के डिजनीलैंड मेला में बच्चों, युवाओं, युवतियों व महिलाओं के लिए बहुत कुछ खास आइटम है। सभी मेला का भरपूर आनंद लें।

बाक्स... जलपरी व जीरो ग्रेविटी झूला का ले सकेंगे भरपूर मजा : जीतेंद्र अग्रवाल

पलामू की धरती पर पहली बार जीरो ग्रेविटी झूला जैसे मनोरंजन के आइटम के साथ डिजनीलैंड मेला लगाया है। पलामूवासी जलपरी व जीरो ग्रेविटी झूला का मजा लें। उक्त आह्वान शिवाजी मैदान स्थित डिजनीलैंड मेला के मैनेजर जितेंद्र अग्रवाल ने कही। उन्होंने बताया कि डिजनीलैंड मेला में सुरक्षा के पुख्ता इंतेजामा किए गए हैं। महिलाओं के लिए फाइबर टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। 51 फीट का सबसे ऊंचा टावर झूला, टोरा- टोरा ब्रेक डांस जैसे कई मनोरंजक साधन उपलब्ध कराए गए हैं। कहा कि मौत के कुआं में एक साथ तीन कार व चार मोटरसाइकिल चलाया जाएगा। इसमें एक लड़की बुलेट मोटरसाइकिल भी चलाएगी। मौके पर मेला के व्यवस्थापक अजय कुमार उर्फ कल्लू ने बताया कि मेला में पलामूवासियों का भरपूर स्वागत किया जाएगा। मेला में छोटे-छोटे बच्चों के लिए ब्रेक डांस, हेलीकॉप्टर झूला, जीप झूला, महिलाओं के लिए फिरोजाबाद की चूड़ियां, कोलकाता का फेमस अचार व जलेबी, फायर पान व मॉल में तरह-तरह के हैंडीक्राफ्ट लेडीज, सूट, ट्राउजर आदि उपलब्ध कराए गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें.