ताज़ा-ख़बर

सीसीएल में एसएपी/ईआरपी के एचसीएम मॉड्यूल पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

मुख्यालय व सभी क्षेत्रों के 70 नोडल अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण, कार्यकुशलता और पारदर्शिता पर दिया गया जोर

सीसीएल में एसएपी/ईआरपी के एचसीएम मॉड्यूल पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के मानव संसाधन विकास (एचआरडी) विभाग द्वारा एमटीसी, एचआरडी में एसएपी/ईआरपी के ह्यूमन कैपिटल मैनेजमेंट (एचसीएम) मॉड्यूल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीसीएल मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 70 नोडल अधिकारियों तथा संबंधित सहायक कर्मचारियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन महाप्रबंधक (ईई) एस. के. ठाकुर, महाप्रबंधक (एचआरडी) एम. एफ. हक तथा विभागाध्यक्ष (औद्योगिक संबंध) पल्लब चक्रवर्ती की उपस्थिति में हुआ। तकनीकी सत्र का संचालन कोल इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) अशोक पाल ने किया।

प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए महाप्रबंधक (एचआरडी) एम. एफ. हक ने कहा कि संगठनात्मक दक्षता बढ़ाने के लिए एचआरडी विभाग क्षमता विकास और प्रणाली सुधार से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करता रहेगा।

अपने संबोधन में महाप्रबंधक (ईई) एस. के. ठाकुर ने कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए नियमित प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रशिक्षण के दौरान लाइव डेमो, व्यावहारिक उदाहरण और संवादात्मक चर्चा के माध्यम से प्रतिभागियों को एचसीएम मॉड्यूल की कार्यप्रणाली, उसके प्रभावी उपयोग तथा डिजिटल मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

इन्हें भी पढ़ें.