ताज़ा-ख़बर

नम आंखों से दी गई मां दुर्गा की विदाई, निकाला गया भव्य विसर्जन जुलूस

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार2 दिन पहलेझारखण्ड

समिति के अध्यक्ष दीपक साहा ने बताया कि यह समिति के सार्वजनिक आयोजन का चौथा वर्ष है।

नम आंखों से  दी गई मां दुर्गा की विदाई, निकाला गया भव्य विसर्जन जुलूस

हिरणपुर : रविवार को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया। जुलूस में महिला, पुरुष और युवाओं की भारी भागीदारी रही। मां की विदाई के समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं, वहीं पूरे नगर में “मां दुर्गा तेरे लौटने का इंतजार रहेगा” के जयकारे गूंजते रहे। जुलूस डाकबंगला परिसर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए ढोल-नगाड़ों और बाजों के साथ आगे बढ़ा। भक्तों ने नाच-गान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां की प्रतिमा को विदाई दी। अंत में छठ पूजा तालाब में श्रद्धापूर्वक प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पूरे मार्ग में भक्तिमय और उल्लासपूर्ण माहौल बना रहा। समिति के अध्यक्ष दीपक साहा ने बताया कि यह समिति के सार्वजनिक आयोजन का चौथा वर्ष है। समाज के सभी वर्गों के सहयोग और आस्था से यह परंपरा निरंतर जीवंत बनी हुई है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। विसर्जन कार्यक्रम में समिति के नारायण भगत, जयकिशन भगत, रविंद्र भगत, रंजीत भगत,तपन ठाकुर, शिवम् बागती, हीरालाल रविदास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी सदस्यों ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

इन्हें भी पढ़ें.