ताज़ा-ख़बर

श्रीराम डिवाइन एकेडमी के वार्षिकोत्सव में सांसद जोबा माझी ने कहा: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही बच्चों का उज्ज्वल भविष्य

रिपोर्ट: MANISH 3 घंटे पहलेझारखण्ड

डिजिटल शिक्षा पर जोर, बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम से सजा वार्षिकोत्सव

श्रीराम डिवाइन एकेडमी के वार्षिकोत्सव में सांसद जोबा माझी ने कहा: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही बच्चों का उज्ज्वल भविष्य

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित श्रीराम डिवाइन एकेडमी में वार्षिकोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों में शिक्षा का अलख जगाने में निजी विद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण है। आज हर अभिभावक अपने बच्चों को अच्छे विद्यालय में पढ़ाना चाहता है और वर्तमान समय में गुणवत्तायुक्त तथा डिजिटल शिक्षा बेहद जरूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद विद्यालयों में बच्चों के व्यक्तित्व विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। सांसद ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों के साथ निजी स्कूलों में भी डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सह सांसद प्रतिनिधि केपी सोरेन ने कहा कि बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने में विद्यालयों का अहम योगदान है। विद्यालय के निदेशक श्रीराम यादव ने बताया कि विद्यालय में करीब 60 प्रतिशत एसटी-एससी वर्ग के बच्चे पढ़ते हैं और संस्थान का प्रयास उन्हें बेहतर शिक्षा प्रदान करना है। कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश नारायण चौबे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय की प्राचार्य बंदना सिंह रॉय ने अतिथियों का स्वागत किया जबकि उप-प्राचार्य हेमंत कुमार कर्ण ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं में कुमारी सुषमा, प्रियांका हाजरा, पापिया पांजा, सीमा कुमारी, नितेश कुमार, मुकेश कुमार महतो, विवेक प्रमाणिक, गजेंद्र राय, रीमा दास, शिवानी कुमारी, अनीता टोप्पो, सुशीला पाठक, निशी पांडे, विजय लक्ष्मी, रंजना तिवारी, अंकिता कुमारी, स्वाति कुमारी, स्वाति बर्मन, खुशबू कुमारी, पम्मी कुमारी, देवश्री देवनाथ और प्रताप सिंह उपस्थित थे। इसके अलावा केपी सोरेन, जगदीश नारायण चौबे, बैजू कुमार, एसपी सुधांशु, भुगलू सोरेन, सिद्धनाथ यादव, सरोज मुखर्जी, सकलदेव यादव और इंद्रकांत झा समेत काफी संख्या में अभिभावक व गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़ें.