ताज़ा-ख़बर

लोकसभा अध्यक्ष पर अविश्वास प्रस्ताव पर बोलीं सांसद जोबा माझी: सदन में चर्चा के बाद ही निकलेगा निष्कर्ष

रिपोर्ट: MANISH 3 घंटे पहलेझारखण्ड

मुड़कुम में मार्शल क्लब के सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन, संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

लोकसभा अध्यक्ष पर अविश्वास प्रस्ताव पर बोलीं सांसद जोबा माझी: सदन में चर्चा के बाद ही निकलेगा निष्कर्ष

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत मुड़कुम स्थित स्कूल मैदान में मार्शल क्लब मुड़कुम की ओर से आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का शनिवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज की परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी भाषा और संस्कृति को समझने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के दौरान लोकसभा अध्यक्ष के विरुद्ध कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर पूछे गए सवाल पर सांसद ने कहा कि इस मुद्दे पर सदन में चर्चा होगी और उसके बाद जो निष्कर्ष निकलेगा वही आगे की स्थिति तय करेगा। उन्होंने कहा कि सभी दल सदन की कार्यवाही से पहले अपने सांसदों के साथ बैठक कर रणनीति बनाते हैं इसलिए इसे नई बात नहीं कहा जा सकता। इस दौरान सांसद ने मुखिया पार्वती सरदार समेत अन्य अतिथियों के साथ सामूहिक नृत्य कर संस्कृति संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में गणेश माहली, भुगलू सोरेन, बास्को बेसरा, कालीपद सोरेन और सरोज मुखर्जी सहित कई लोग उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.