ताज़ा-ख़बर

सांसद विजय हांसदा ने जनता व कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं, समाधान का दिया भरोसा

रिपोर्ट: VBN News Desk11 घंटे पहलेझारखण्ड

इस दौरान लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, राशन एवं पेंशन सहित विभिन्न समस्याओं से सांसद को अवगत कराया।

सांसद विजय हांसदा ने जनता व कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं, समाधान का दिया भरोसा

Ajay Kumar पाकुड़। राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा ने सोमवार को पाकुड़ परिसदन (सर्किट हाउस) में जनता संवाद कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, राशन एवं पेंशन सहित विभिन्न समस्याओं से सांसद को अवगत कराया।

समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद सांसद विजय हांसदा ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से टेलीफोन पर बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई करने और समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मामलों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला सांसद प्रतिनिधि सह केंद्रीय समिति सदस्य श्याम यादव, जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रीस्टमुनी हेम्ब्रम, जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, मिथिलेष घोष, पूर्व जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, जिला सह सचिव जहूर आलम सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा अल्पसंख्यक मोर्चा, युवा मोर्चा एवं बुद्धिजीवी मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ पाकुड़, हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा, महेशपुर और पाकुड़िया प्रखंड के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

इन्हें भी पढ़ें.