ताज़ा-ख़बर

अंबेडकर जयंती पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि, समानता के संदेश को अपनाने का आह्वान

रिपोर्ट: MANISH 9 घंटे पहलेझारखण्ड

संविधान के आदर्शों से मजबूत लोकतंत्र: मनोज चौधरी, बाबासाहेब के विचारों को बताया प्रेरणास्रोत

अंबेडकर जयंती पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि, समानता के संदेश को अपनाने का आह्वान

सरायकेला : संविधान शिल्पी एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि बाबासाहेब ने संविधान के माध्यम से देश के सभी नागरिकों को समानता, न्याय और एकता के सूत्र में बांधने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनका जीवन संघर्ष और उनके विचार आज भी समाज के हर वर्ग के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब के आदर्श हमें जनकल्याण, सामाजिक न्याय और सभी के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर प्रेरित करते हैं। उनके द्वारा निर्मित संविधान भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव है जो हर नागरिक को समान अवसर और सम्मान प्रदान करता है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे बाबासाहेब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में समानता, भाईचारा एवं एकता को और मजबूत करें।

इन्हें भी पढ़ें.