ताज़ा-ख़बर

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केएन त्रिपाठी ने सीसीएल के सीएमडी नीलेंदू सिंह से की मुलाकात

रिपोर्ट: VBN News Desk62 दिन पहलेझारखण्ड

राजहरा कोलियरी में हो रही अनियमितताओं की शिकायत की

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केएन त्रिपाठी ने  सीसीएल के सीएमडी नीलेंदू सिंह से की मुलाकात

सभी कार्य नियमानुसार होंगे, जांच टीम राजहरा जा कर समस्याओं की करेगी जांच : सीएमडी

मेदिनीनगर (पलामू) : झारखंड के पूर्व मंत्री सह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केएन त्रिपाठी बुधवार को रांची के दरभंगा हाउस में सीसीएल के सीएमडी नीलेंदू सिंह से मुलाकात की। उन्होंने सीएमडी से सीसीएल राजहरा प्रबंधन की शिकायत की व समस्याओं के बारे में विस्तार से बातें रखीं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को बिना मुआवजा दिए खनन कार्य कराया जा रहा है। यह अत्यंत निंदनीय व नियम के विरुद्ध है।

उन्होंने कहा कि घनी आबादी के बीच से कोयला का परिवहन कराया जा रहा है । इसके लिए वैकल्पिक मार्ग बनाना होगा। प्रभावित परिवारों को नियमानुसार दूसरे जगह शिफ्ट कर ही खनन कार्य कराया जाए। सीएमडी ने केएन त्रिपाठी को आस्वस्त किया कि सभी कार्य नियमानुसार कराए जाएंगे। शिकायत की जांच के लिए तीन से चार दिनों में जांच टीम वहां जा कर सारी समस्याओं को जांच करेगी । सीएमडी नीलेंदू सिंह ने केएन त्रिपाठी को आश्वस्त किया कि प्रभावित परिवारों को हर हाल में मुआवजा मिलेगा । जब तक लोगो को विस्थापित नहीं किया जाएगा तब तक ब्लास्टिंग नहीं होगी। वैकल्पिक रास्ता बनाया जाएगा। साथ ही अवैध उगाही पर रोक लगेगी । केएन त्रिपाठी ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ जमकर लड़ाई लड़ेगी।

इन्हें भी पढ़ें.