नेशनल रोड सेफ्टी काउंसिल के सदस्य रविंद्र तिवारी ने लिया एक्शन
एनएचएआई डालटनगंज के परियोजना निदेशक हटाए गए

मेदिनीनगर (पलामू) : नेशनल रोड सेफ्टी काउंसिल के सदस्य रविंद्र तिवारी ने एनएचएआई डालटनगंज के परियोजना निदेशक राजीव रंजन को केंद्रीय मंत्री से शिकायत कर उनके पद से हटवा दिया है। साथ ही उन्हें एनएचएआई से हटाते हुए मूल विभाग में भिजवा दिया है। उन्होंने पिछले दिनों अपने बौस भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी को पत्र लिखकर एनएचएआई डालटनगंज के परियोजना निदेशक राजीव रंजन से संबंधित शिकायत की थी। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री गडकरी को लिखे पत्र में डालटनगंज पीयूआई के कर्मचारियों को अकारण हटाने सहित कई शिकायते की थी।
इधर मंत्री से किए गए रविंद्र तिवारी की शिकायत पर मंत्री ने एनएचएआई डालटनगंज के परियोजना निदेशक राजीव रंजन को हटाने व मूल विभाग में योगदान करने से संबंधित निर्देश पर विभाग ने पत्र जारी कर दिया है। आदेश संख्या 11021/ 02/ 2010- Admn (Pt.) (E-1993) /7876 NHAI, दिनांक 08.06.2026 कार्यालय आदेश में कहा गया है कि कम्पेटेंट अथॉरिटी की मंज़ूरी से राजीव रंजन, जनरल मैनेजर (टेक.)/PD, PIU डालटनगंज, को तुरंत प्रभाव से उनके पेरेंट डिपार्टमेंट यानी NTPC में वापस भेजा जाता है। साथ ही उन्हें अपने पेरेंट डिपार्टमेंट में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया जाता है। पत्र में चार्ज हैंडओवर व टेकओवर रिपोर्ट सभी संबंधितों को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
इधर, नेशनल रोड सेफ्टी काउंसिल के सदस्य रविंद्र तिवारी ने बताया कि डालटनगंज पीआईयू के कर्मचारी 3 जून को मिलकर नवपदस्थापित पीडी राजीव रंजन के माध्यम से किए जा रहे अव्यावहारिक व अनैतिक कार्यों को बताया था। उन्हें पहले से भी पता था कि राजीव रंजन गुमला में अपने पदस्थापना काल में ढेर सारी गड़बड़ियां की थी। उन्होंने बताया कि डालटनगंज पदस्थापित होने के साथ ही अपनी मनमानी चरम सीमा पर पहुंचा दिया था। साथ ही रैयतों से मिलकर उन्हें डराता- धमकता था कि ज्यादा राशि का भुगतान हो गया है, इसे विभाग को वापस करना पड़ेगा। ताकि तोल-मोलकर रैयतों से पैसा ऐंठा जा सके। इससे रैयतों में खलबली मच गई थी। सरकार व विभाग की बदनामी होने लगी थी। उन्होंने बताया कि मंत्री को राजीव रंजन के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग से संबंधित पत्र लिखा था।
**नेशनल रोड सेफ्टी काउंसिल के सदस्य रविंद्र तिवारी ने क्या की थी मंत्री गड़करी से शिकायत **
भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी को भेजे पत्र में रविन्द्र तिवारी ने शिकायत किया था कि पिछले महीने उनके गृह क्षेत्र डालटनगंज में एनएचएआई प्रबंधन द्वारा परियोजना निदेशक के रूप में राजीव रंजन को पदस्थापित किया गया है। राजीव रंजन ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही सभी पुराने व अनुभवी कर्मियों को हटाने व अपने चहेतों को अपने साथ रखने के अपने पुरानी आदत को तेजी से कार्यान्वित करना प्रारंभ कर दिया है। मंत्री को बताया कि उनके आवास पर एनएचएआई पीआईयू डालटनगंज के लगभग सभी कर्मचारी अपनी समस्या को लेकर लिखित आवेदन के साथ उपस्थित होकर अपनी व्यथा बताई है। विदित हो कि इससे पहले गुमला पदस्थापन के काल में भी राजीव रंजन के कार्यकलापों का अनेकानेक शिकायत व गंभीर आरोप लगते रहे हैं। परंतु खेद का विषय है कि एनएचएआई प्रबंधन इनके हर अनैतिक कार्यों का खुला समर्थन करता दिख रहा है। यह बेहद दुखद, चिंताजनक व विभाग के प्रतिष्ठा के सर्वथा विरुद्ध है। ऐसे में कर्मचारियों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन की प्रति संलग्न करते हुए आग्रह किया कि वर्षों से अपने परिश्रम व कुशलता से सेवारत कर्मचारियों को संरक्षण देते हुए नवपदस्थापित परियोजना निदेशक राजीव रंजन के गुमला में किये गये अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच कराया जाए। साथ ही विशेष समिति के माध्यम से जांच कराते हुए इनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करते हुए मूल विभाग में भेजा जाए।
पीआईयू के कर्मचारियों में खुशी का माहौल
परियोजना निदेशक राजीव रंजन के हटाए जाने संबंधित पत्र जारी होते ही कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। कर्मचारियों ने नेशनल रोड सेफ्टी काउंसिल के सदस्य रविंद तिवारी व केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है। आभार प्रकट करने वालों में मितेश कुमार, अभिषेक तिवारी, पंकज सिंह, आशित कुमार दुबे, मनोहर कुमार, पवन दुबे, आदर्श राज, अनुज वर्मा, कौशल कुमार, सुनील राम, प्रमोद कुमार, अमित कुमार, अर्नव राज, सुधांशु राज, राजेश प्रसाद व राजू राम शामिल हैं।