ताज़ा-ख़बर

बेतला में नेचर ऑफ मीडिया कॉन्क्लेव कार्यशाला की सराहना, पर्यावरण जागरूकता को मिला बढ़ावा

रिपोर्ट: अकरम 3 घंटे पहलेझारखण्ड

वन्यजीव संरक्षण में मीडिया की भूमिका पर मंथन, बेतला में आयोजित कार्यक्रम को लोगों ने बताया सराहनीय पहल

बेतला में नेचर ऑफ मीडिया कॉन्क्लेव कार्यशाला की सराहना, पर्यावरण जागरूकता को मिला बढ़ावा

बरवाडीह, लातेहार : बेतला नेशनल पार्क में आयोजित नेचर ऑफ मीडिया कॉन्क्लेव कार्यशाला को स्थानीय लोगों और पत्रकारों ने एक महत्वपूर्ण पहल बताया है। यह कार्यक्रम पलामू टाइगर रिजर्व और वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मीडिया के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और प्रकृति संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण, जंगल और वन्यजीवों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा में मीडिया की जिम्मेदारी और उसकी सकारात्मक भूमिका को भी रेखांकित किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बेतला में इस तरह का आयोजन होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी बल्कि क्षेत्रीय पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। लोगों ने सुझाव दिया कि इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होने चाहिए, ताकि समाज में प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत हो सके। साथ ही मीडिया और वन विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें.