जयप्रकाश उद्यान में नीतू शर्मा का मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, वार्ड 17 में महिला सशक्तीकरण की गूंज
मोतियों का हार के साथ मैदान में नीतू शर्मा, महिला नेतृत्व को मिल रहा जनसमर्थन

आदित्यपुर : नगर निगम के वार्ड संख्या 17 से बैलेट पेपर में क्रम संख्या 04 पर मोतियों का हार चुनाव चिन्ह के साथ चुनावी मैदान में उतरीं एकमात्र महिला प्रत्याशी एवं निवर्तमान पार्षद नीतू शर्मा ने गुरुवार को जयप्रकाश उद्यान पहुंचकर मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद किया और समर्थन की अपील की। सुबह के समय उद्यान में टहलने पहुंचे नागरिकों, विशेषकर महिलाओं से उन्होंने सीधा संवाद स्थापित किया। नीतू शर्मा ने कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी केवल प्रतिनिधित्व का सवाल नहीं बल्कि संवेदनशील और जवाबदेह नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए भरोसा दिलाया कि वार्ड 17 को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा। मॉर्निंग वॉकर्स के बीच महिला सशक्तीकरण को लेकर सकारात्मक चर्चा देखने को मिली। कई महिलाओं ने स्थानीय स्तर पर महिला नेतृत्व को मजबूती देने की आवश्यकता पर जोर दिया। वार्ड में लगभग आधी आबादी महिला मतदाताओं की है ऐसे में नीतू शर्मा की उम्मीदवारी को महिला जागरूकता और सहभागिता से जोड़कर देखा जा रहा है। नीतू शर्मा ने मतदाताओं से अपील की कि वे बैलेट पेपर में क्रम संख्या 04 पर मोतियों का हार चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाकर महिला सशक्तीकरण और विकास के एजेंडे को मजबूत करें।