ताज़ा-ख़बर

महिला आरक्षण पर नीतू शर्मा का बड़ा बयान, पीएम मोदी की पहल का किया स्वागत

रिपोर्ट: MANISH 4 दिन पहलेझारखण्ड

तेजस्वनी महिला संगठन की अध्यक्ष नीतू शर्मा बोलीं: महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो संसद और मजबूत होगी

महिला आरक्षण पर नीतू शर्मा का बड़ा बयान, पीएम मोदी की पहल का किया स्वागत

आदित्यपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर संसद का सत्र तीन दिन बढ़ाने और वर्ष 2029 से इसे लागू करने की योजना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। इसी क्रम में तेजस्विनी महिला संगठन की अध्यक्ष सह आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा ने इस पहल का खुलकर समर्थन किया है। नीतू शर्मा ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री की यह सोच सराहनीय है और इसके लिए वे उन्हें धन्यवाद देती हैं। उन्होंने कहा कि संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से देश को सीधा लाभ मिलेगा, क्योंकि महिलाएं समाज के हर वर्ग की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझती हैं। उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं घर से लेकर देश तक अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाती हैं। ऐसे में यदि उनकी संख्या संसद में बढ़ेगी तो महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे अत्याचार, समस्याओं और मुद्दों को अधिक मजबूती से उठाया जा सकेगा। कांग्रेस द्वारा बैठक में शामिल नहीं होने के सवाल पर नीतू शर्मा ने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक निर्णय हो सकता है लेकिन महिला आरक्षण जैसे मुद्दे पर वे किसी भी राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर महिलाओं के सम्मान और अधिकार का समर्थन करती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला सशक्तिकरण के लिए हर सकारात्मक पहल का स्वागत किया जाना चाहिए चाहे वह किसी भी सरकार या दल द्वारा की गई हो।

इन्हें भी पढ़ें.