वार्ड 17 में नीतू शर्मा का सघन जनसंपर्क, मोतियों का हार पर समर्थन की अपील
घर-घर पहुंच रहीं नीतू शर्मा, मूलभूत सुविधाओं के विकास का लिया संकल्प

आदित्यपुर : नगरपालिका चुनाव को लेकर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड 17 से पार्षद पद की प्रत्याशी नीतू शर्मा ने अपने चुनाव चिन्ह मोतियों का हार (क्रम संख्या 04, बैलेट पेपर) के साथ सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। नीतू शर्मा ने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और समर्थन देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और जलनिकासी जैसी मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क अभियान में स्थानीय महिलाओं और युवाओं का उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने मोतियों का हार चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाकर वार्ड के समग्र विकास के लिए नीतू शर्मा को विजयी बनाने का आह्वान किया। नीतू शर्मा ने कहा कि वार्ड 17 को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधायुक्त बनाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता का समर्थन मिला तो पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ विकास कार्यों को गति दी जाएगी।