ताज़ा-ख़बर

चुनाव चिन्ह मिलते ही नीतू शर्मा के समर्थकों में उत्साह, वार्ड-17 में बढ़ी हलचल

रिपोर्ट: MANISH 18 घंटे पहलेझारखण्ड

मोतियों का हार को बताया जनता के विश्वास का प्रतीक

चुनाव चिन्ह मिलते ही नीतू शर्मा के समर्थकों में उत्साह, वार्ड-17 में बढ़ी हलचल

आदित्यपुर : झारखंड नगरपालिका चुनाव-2026 के तहत शनिवार को चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-17 में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पूर्व पार्षद नीतू शर्मा को मोतियों का हार चुनाव चिन्ह और बैलेट पेपर में क्रम संख्या-4 मिलने के साथ ही उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया। चुनाव चिन्ह की जानकारी मिलते ही वार्ड-17 में समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और इसे सकारात्मक संकेत बताया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मोतियों का हार सम्मान, विश्वास और जनसमर्थन का प्रतीक है। उनका मानना है कि यह चिन्ह नीतू शर्मा की सामाजिक छवि और जनता से जुड़ाव को दर्शाता है। नीतू शर्मा ने समर्थकों से बातचीत में कहा कि यह चुनाव चिन्ह उनके लिए जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संयम और अनुशासन के साथ चुनाव प्रचार करने की अपील की। चिन्ह आवंटन के बाद वार्ड-17 में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। गली-मोहल्लों में चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं और मतदाता अब उम्मीदवारों के कामकाज और भविष्य की योजनाओं को लेकर तुलना करने लगे हैं।

इन्हें भी पढ़ें.