नेतरहाट थाना को मिले नए थाना प्रभारी, राजन अधिकारी ने संभाली कमान
बरवाडीह में बेहतर कार्यशैली के बाद नेतरहाट में नई जिम्मेदारी, जनसहयोग आधारित पुलिसिंग पर रहेगा जोर

बरवाडीह : लातेहार जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट थाना को नया थाना प्रभारी मिल गया है। शनिवार को सब-इंस्पेक्टर राजन अधिकारी ने विधिवत रूप से नेतरहाट थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह से प्रभार लिया। राजन अधिकारी इससे पहले लंबे समय तक बरवाडीह थाना में पदस्थापित रहे हैं, जहां उन्होंने विभिन्न मामलों के निष्पादन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें नेतरहाट थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदभार ग्रहण करने के बाद स्थानीय लोगों में बेहतर पुलिस व्यवस्था और जनसहयोग आधारित पुलिसिंग की उम्मीद जगी है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि राजन अधिकारी के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। राजन अधिकारी ने पदभार ग्रहण के बाद कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और अपराध नियंत्रण सुनिश्चित करना है। साथ ही आम नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर जनविश्वास को और मजबूत बनाया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी उनके कार्यकाल से बेहतर पुलिसिंग और प्रभावी कानून-व्यवस्था की उम्मीद जताई है।