डी ए वी में नए सत्र की आज हुई शुरुआत
बच्चों के स्वागत के लिए प्रत्येक कक्षा की खास सजावट एवं जरूरी तैयारियां की गई।

पाकुड़। स्थानीय डी ए वी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में नए सत्र 2025-26 का शुभारंभ शुक्रवार से किया गया। नव नामांकित बच्चों के लिए डी ए वी विद्यालय के तरफ से ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। सभी बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर एवं टॉफी देकर किया गया। बच्चों के स्वागत के लिए प्रत्येक कक्षा की खास सजावट एवं जरूरी तैयारियां की गई। सत्र के प्रथम दिन स्कूल में बच्चों के साथ वैदिक हवन का आयोजन किया गया। सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उत्साहित होकर अपने शिक्षण कार्य का परिचालन किया।
इस उपलक्ष्य में विद्यालय प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने बताया कि इस नए सत्र में बच्चों को उत्कृष्ट एवं गुणवत्ता शिक्षा देना विद्यालय की पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए अनुकूल वातावरण एवं कुशल शिक्षकों के साथ विद्यालय तैयार है। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि एक छात्र के रूप में उनका सबसे बड़ा कर्तव्य है कि वे शिक्षा प्राप्त करे और उसे सही तरीके से अपने जीवन में लागू करें। उनके अनुसार शिक्षा का असली उद्देश्य व्यक्ति को सशक्त एवं आत्म निर्भर बनाना है।