ताज़ा-ख़बर

झारखंड क्षत्रिय संघ टेल्को इकाई की बैठक में संजय सिंह हितेषी निर्वाचित अध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर

रिपोर्ट: MANISH 7 दिन पहलेझारखण्ड

संजय सिंह हितेषी ने अध्यक्ष चुने जाने के बाद कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है वह उसका निर्वहन समाजहित में पूरी निष्ठा के साथ करेंगे।

झारखंड क्षत्रिय संघ टेल्को इकाई की बैठक में संजय सिंह हितेषी निर्वाचित अध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर

जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय संघ की एक अहम बैठक गुरुवार को टेल्को स्थित आम बगान मैदान के समीप संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संजय सिंह हितेषी को संघ की टेल्को इकाई का नया अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की और संगठन की मजबूती के लिए युवाओं की भागीदारी को आवश्यक बताया। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, संरक्षक नंदकिशोर सिंह, उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, सचिव अनूप सिंह, सुदेश सिंह, रतन सिंह, महिला इकाई की महासचिव मंजू सिंह और टाटा मोटर्स यूनियन के महामंत्री आर.के. सिंह समेत अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। संजय सिंह हितेषी ने अध्यक्ष चुने जाने के बाद कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है वह उसका निर्वहन समाजहित में पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। उन्होंने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और कहा कि वह युवाओं को जोड़कर संघ को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। बैठक में टेल्को इकाई की अब तक की गतिविधियों की समीक्षा की गई खासकर रामनवमी पर सेवा शिविर के आयोजन को सराहा गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों और संगठन के विस्तार की दिशा में रणनीति पर चर्चा हुई। केंद्रीय अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने कहा कि झारखंड क्षत्रिय संघ एक पारिवारिक संगठन है, जिसमें महिला और युवा इकाई का योगदान समान रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने संगठन के आगामी कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए युवाओं से नेतृत्व संभालने की अपील की। बैठक में टेल्को इकाई के सभी सदस्य उपस्थित रहे और संगठन को नई ऊर्जा देने की प्रतिबद्धता के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इन्हें भी पढ़ें.