ताज़ा-ख़बर

लोक भवन में नवनियुक्त सूचना आयुक्तों ने ली शपथ, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रहे मौजूद

रिपोर्ट: नूतन 7 घंटे पहलेझारखण्ड

समारोह में अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, शिवपूजन पाठक एवं अमूल्य नीरज खलखो ने सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ग्रहण की।

लोक भवन में नवनियुक्त सूचना आयुक्तों ने ली शपथ, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रहे मौजूद

रांची। रांची स्थित लोक भवन में बुधवार को आयोजित गरिमामय समारोह में राज्य के नवनियुक्त सूचना आयुक्तों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में हेमन्त सोरेन विशेष रूप से उपस्थित रहे। संतोष कुमार गंगवार ने संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप नवनियुक्त सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई।

समारोह में अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, शिवपूजन पाठक एवं अमूल्य नीरज खलखो ने सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ग्रहण की। शपथ के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी नवनियुक्त आयुक्तों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर संजय सेठ, शिल्पी नेहा तिर्की, महुआ माजी तथा बैद्यनाथ राम सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी, गणमान्य अतिथि एवं अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त सूचना आयुक्तों को उनके सफल एवं जनोन्मुखी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

इन्हें भी पढ़ें.