ताज़ा-ख़बर

छठ पर्व पर जिले में रहेगा नो-एंट्री और वन-वे सिस्टम लागू, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त

रिपोर्ट: MANISH 12 घंटे पहलेझारखण्ड

27 और 28 अक्टूबर को भारी वाहनों पर प्रतिबंध, जिला परिवहन पदाधिकारी ने जारी किया आदेश

छठ पर्व पर जिले में रहेगा नो-एंट्री और वन-वे सिस्टम लागू, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त

सरायकेला : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन सरायकेला-खरसावाँ ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नो-एंट्री और वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू करने की घोषणा की है। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक और 28 अक्टूबर को सुबह 2 बजे से 10 बजे तक निम्नलिखित स्थानों पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सरायकेला थाना क्षेत्र के चाईबासा रोड (भाजपा कार्यालय के पास), खरसावाँ रोड (विरसात चौक), राजनगर बायपास मोड़, और कांड्रा थाना अंतर्गत मिठडीबेड़ा टोल प्लाजा। इसके अतिरिक्त कांड्राबेड़ा से शहरबेड़ा मार्ग पर 27 अक्टूबर दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक तथा 28 अक्टूबर सुबह 3 बजे से 10 बजे तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। प्रशासन ने नागरिकों, वाहन चालकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे इस दौरान जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन करें और प्रशासन को सहयोग दें ताकि छठ पर्व शांति, श्रद्धा और सुरक्षा के साथ संपन्न हो सके।

इन्हें भी पढ़ें.