ताज़ा-ख़बर

लाइसेंस शिविर में समय से पहले भागे अधिकारी कर्मचारी, दूर-दराज से आए आवेदक लौटे खाली हाथ

रिपोर्ट: Amit Sahay14 घंटे पहलेझारखण्ड

दर्जनों ग्रामीणों ने बीडीओ से की लिखित शिकायत, कार्रवाई की मांग

लाइसेंस शिविर में समय से पहले भागे अधिकारी कर्मचारी, दूर-दराज से आए आवेदक लौटे खाली हाथ

गिरिडीह: तिसरी प्रखंड मुख्यालय में चल रहे दो दिवसीय विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को भारी अव्यवस्था देखा गया। निर्धारित समय से पहले ही अधिकारी-कर्मियों के शिविर स्थल से गायब हो जाने से आवेदकों में आक्रोश फैल गया है। इधर शिकायतकर्ताओं विनीता कुमारी, मो. सिराज, जयशंकर शर्मा, शिव कुमार, रमेश हेम्ब्रम और नुनू सोरेन सहित दर्जनों ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपकर मामले की जांच की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि वे दोपहर शिविर स्थल पहुंचे तो वहां ताला लटका था। जानकारी मिली कि अधिकारी-कर्मी 3 बजे से पहले ही काम बंद कर चले गए। दूर-दराज से आए लोगों का समय और किराया दोनों बर्बाद हो गया। आवेदकों ने आरोप लगाया कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार शिविर में ऑन-स्पॉट डॉक्टर और ब्लड जांच स्टॉल की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। बिना डॉक्टर के लाइसेंस प्रक्रिया कैसे पूरी होती, यह सवाल भी उठा। भाजपा चंदौरी मंडल अध्यक्ष सुनील साव ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि "बिना तैयारी के शुरू किया गया यह अभियान जनता के लिए मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना बन गया है। सरकार की मंशा अच्छी है लेकिन अधिकारी इसे पलीता लगा रहे हैं।" ग्रामीणों ने बीडीओ से मांग की है कि मामले की जांच कर समय से पहले शिविर छोड़ने वाले दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और जल्द ही पुनः शिविर लगाकर सभी आवेदकों का लाइसेंस बनाया जाए।

इन्हें भी पढ़ें.