ताज़ा-ख़बर

पाकुड़िया में वृद्धा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार28 दिन पहलेझारखण्ड

मृतका का शव कब्जे में लेकर आवश्यक जाँच एवं पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, पाकुड़ भेजा गया।

पाकुड़िया में वृद्धा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़ : पाकुड़िया 2 अक्टूबर को स्थानीय लोगों से सूचना प्राप्त हुई कि पाकुड़िया थाना अंतर्गत बालिडीह गाँव में 62 वर्षीय असारी रानी की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गश्ती दल को मौके पर भेजा गया।

मृतका का शव कब्जे में लेकर आवश्यक जाँच एवं पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, पाकुड़ भेजा गया। मृतका के पुत्र दिवान पहाड़िया के आवेदन के आधार पर पाकुड़िया थाना कांड संख्या 46/2025, धारा 103 (1) बीएन एस के अंतर्गत शंभु पहाड़िया के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

कांड की त्वरित जांच हेतु एसडीपीओ महेशपुर के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया। कार्रवाई के क्रम में पुलिस ने उसी दिन अभियुक्त शंभु पहाड़िया (उम्र 30 वर्ष, पिता अर्जुन पहाड़िया, निवासी सोनापुर, थाना महेशपुर, जिला पाकुड़) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद आवेश में आकर उसने असारी रानी की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि कांड का अनुसंधान वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर किया जा रहा है। छापामारी दल में मुख्य रूप पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे।

  1. पु.अ.नि. मनोज कुमार महतो, थाना प्रभारी, पाकुड़िया
  2. पु.अ.नि. कैला उराँव
  3. स.अ.नि. बाबुधन मुर्मू,
  4. आ. 204 परशुराम पासवान
  5. आ. 170 मुकेश कुमार साह,
इन्हें भी पढ़ें.