ताज़ा-ख़बर

एसपी के निर्देश पर गम्हरिया थाना प्रभारी रामचंद्र रजक के नेतृत्व में चला सघन वाहन जांच अभियान

रिपोर्ट: MANISH 10 घंटे पहलेझारखण्ड

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में गम्हरिया थाना मोड़ पर पुलिस की सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर नजर

एसपी के निर्देश पर गम्हरिया थाना प्रभारी रामचंद्र रजक के नेतृत्व में चला सघन वाहन जांच अभियान

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से न्यायालय के आदेश तथा पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत के निर्देशानुसार जिले भर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में गम्हरिया थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी रामचंद्र रजक के नेतृत्व में गम्हरिया थाना मोड़ के समीप विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान दोपहिया, चारपहिया एवं अन्य वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस टीम ने वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन निबंधन प्रमाण पत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र तथा हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग की जांच की। बिना दस्तावेज या यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने बताया कि यह अभियान न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार के नियमित जांच अभियानों से न केवल कानून का पालन सुनिश्चित होता है, बल्कि अपराध नियंत्रण और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आती है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

इन्हें भी पढ़ें.