ताज़ा-ख़बर

टाउन हॉल में सक्रीय महिलाओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, आत्मनिर्भरता पर जोर

रिपोर्ट: VBN News Desk5 घंटे पहलेझारखण्ड

कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना था।

टाउन हॉल में सक्रीय महिलाओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, आत्मनिर्भरता पर जोर

सरायकेला-खरसावां : जिले के टाउन हॉल में मंगलवार को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा एक दिवसीय सक्रीय महिलाओं की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, पशुपालन पदाधिकारी तथा आत्मा के उप परियोजना निदेशक विजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना तथा उनके बेहतर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने योजनाओं की उपयोगिता और लाभ को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। कार्यशाला के दौरान समूह की महिलाओं के अनुभवों को साझा किया गया और उन्हें स्वरोजगार के विभिन्न माध्यमों के प्रति प्रेरित किया गया। उपायुक्त ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ही समाज को आगे ले जाती है और सरकार का उद्देश्य है कि हर महिला आर्थिक रूप से सशक्त होकर अपने परिवार और समाज में निर्णायक भूमिका निभाए।

इन्हें भी पढ़ें.