ताज़ा-ख़बर

प्रखंड कार्यालय मनिका में हमारा संकल्प भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रिपोर्ट: अभय कुमार579 दिन पहलेझारखण्ड

आज के इस हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को दिया गया।

प्रखंड कार्यालय मनिका में हमारा संकल्प भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Manika : केंद्र सरकार द्वारा आयोजित हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम का आज मनिका प्रखंड परिसर में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा लातेहार जिला अध्यक्ष हरीकृष्णा सिंह,के साथ प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी,प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी,प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान ,अंचल अधिकारी मनिका,भाजपा जिला युवा अध्यक्ष छोटू राजा प्रखंड बीस सूती अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

आज के इस हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को दिया गया।इस क्रम में उपस्थित ग्रामीणों को भाजपा जिला अध्यक्ष हरीकृष्ण सिंह ने बताया कि ग्रामीण भी अपनी छोटी से छोटी योगदान कर केंद्र की इस महत्वपूर्ण योजना में अपनी योगदान कर भारत के विकास में अपनी सहभागिता कर सकते हैं।

श्री सिंह ने कहा भारत तभी विकसित होगा जब देश का प्रत्येक व्यक्ति अपना अपना थोड़ा योगदान देश के लिए देगा।आज के इस कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित सभी वक्ताओं ने भारत के विकास में अपनी अपनी योग्यता के अनुसार अपनी योगदान देने की बात कहा।उक्त अवसर पर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना उज्जवला योजना के अंतर्गत भारत गैस वितरक और इंडेन गैस वितरक मनिका द्वारा दस दस लाभुकों को मुफ्त में गैस का कनेक्शन दिया गया।कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारी सदस्य राजधानी यादव,संसद प्रतिनिधि विश्वनाथ राय, जे एस एल पी एस के बी पी एम मनोज कुमार सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

इन्हें भी पढ़ें.