निवर्तमान मेयर अरुणा शंकर ने किया है नगर निगम को हाईजैक, नहीं हुआ विकास, जनता में है भारी आक्रोश : पूनम सिंह
पूनम सिंह 3 फरवरी को करेंगे नामांकन, होंगी मेयर प्रत्याशी

मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर नगर पर्षद की पूर्व अध्यक्ष सह मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह की अध्यक्षता में हमीदगंज स्थित उनके आवास पर निगम चुनाव में रायसुमारी को लेकर बैठक हुई। बैठक में नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान चुनाव को लेकर कई तरह की रणनीति बनी। कई लोगों ने पूनम सिंह को मेयर पद चुनाव लड़ने का आग्रह किया। बैठक के दौरान सभी लोगों ने मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह का समर्थन किया।
मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह ने पूर्व मेयर पर जमकर निशाना साधा। कहा कि पुस्तक का लोकार्पण करने व उसमें उनके द्वारा शुरू की गई योजनाओं को शामिल किया गया है। मेयर ने हरिशचंद्र घाट का विकास से लेकर नगर भवन को उपलब्धि के रूप में किताब में प्रदर्शित किया है। जबकि उनके द्वारा बोर्ड में लिए गए फैसले पर ही राज्य सरकार ने राशि निर्गत किया था। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लगाए गए लाइट आज भी जल रहे हैं। लेकिन अरुणा शंकर द्वारा लगाए गए लाइट 5 साल के अंदर ध्वस्त हो गया है।
अधिकतर क्षेत्र अंधेरे में है। नए गांव को नगर में शामिल किया गया। लेकिन वहां विकास की कोई किरण नहीं पहुंची। मरीन ड्राइव के नाम पर करोड़ रुपए बहा दिए गए। दूसरे वार्ड में विकास नहीं हुआ। सड़के व नालियां नहीं बनीं। केवल मेयर के आवासीय क्षेत्र का कायाकल्प हुआ है। पूरे नगर निगम को हाईजैक कर लिया गया है। 5 करोड़ का मरीन ड्राइव बना है। डेढ़- डेढ़ लाख रुपए का एक-एक खजूर का पेड़ लगाया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता में पूरा आक्रोश है। कहा कि वे अपना नामांकन 3 फरवरी को करेंगी। इसमें सभी का सहयोग चाहिए। इसके पहले पूर्व वार्ड पार्षद सुधीर सिंह ने कहा कि अरुणा शंकर ने किताब में अपने सिनेमा हॉल का कायाकल्प कर विकास को गिनाया है। घर बनाने वाले गरीबों से 70- 70 हजार रुपए वसूलवाया गया है।
चेंबर का पदाधिकारी भी अपने आवास निर्माण के क्रम में नगर निगम में अवैध रूप से बड़ी रकम दिया है। मेयर ने नगर निगम क्षेत्र को अवैध राशि वसूलने का उद्योग बना लिया है। इससे निजात दिलाने के लिए पूनम सिंह को मेयर बनाना होगा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा के कमाल खान कहा कि पिछले मेयर के चुनाव को रघुवर दास ने हाईजैक कर लिया था। अरुणा शंकर ने चुनाव कैसे जीता था, यह सर्वविदित है। कहा कि उनके कार्यकाल में नाली के पानी से नदी प्रदूषित हो गया है।
कहा कि पहाड़ी में बसे हुए लोग पूनम सिंह घराने की देन हैं। कहा कि विकास को ढोल पीटने वाले ढोंगी लोग राशि की जमकर बंदरबांट की है। पूनम सिंह को जितना ही एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए। मौके पर नीलेंद्र कुमार, सूर्यांश प्रताप, जितेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, गुलाम गौस शाह, बबन, आजाद, पंकज प्रजापति, शाहबाज आलम सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।