ताज़ा-ख़बर

राममनोहर लोहिया अस्पताल और ब्लड बैंक की व्यवस्था पर भड़कीं पद्मश्री छूटनी महतो, 24 घंटे सेवा की उठाई मांग

रिपोर्ट: MANISH 2 घंटे पहलेदेश

गायत्री देवी से मिलने पहुंचीं छूटनी महतो, अस्पताल प्रबंधन को दी स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने की नसीहत

राममनोहर लोहिया अस्पताल और ब्लड बैंक की व्यवस्था पर भड़कीं पद्मश्री छूटनी महतो, 24 घंटे सेवा की उठाई मांग

सरायकेला : नारी शक्ति सम्मान और डायन प्रताड़ना के खिलाफ संघर्ष के लिए जानी जाने वाली पद्मश्री छूटनी महतो ने दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचकर पत्रकार भैरव महाराज की पत्नी गायत्री देवी का हालचाल जाना। पिछले तीन महीनों से इलाजरत गायत्री देवी की गंभीर स्थिति को लेकर उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त की। अस्पताल में मौजूद परिजनों और सहयोगियों से बातचीत के दौरान छूटनी महतो को यह जानकारी मिली कि सुबह 9 बजे 12 बजे तक ही ब्लड बैंक खुलता है उसके बाद ब्लड बैंक से रक्त उपलब्ध नहीं हो पाता जिससे मरीजों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब मरीज 24 घंटे भर्ती रहते हैं तो ब्लड बैंक की सुविधा भी चौबीसों घंटे उपलब्ध रहनी चाहिए। यह जीवन-मरण से जुड़ा विषय है इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। इसके बाद छूटनी महतो ने अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट विवेक दीवान से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को एक लिखित सुझाव भी सौंपा जिसमें ब्लड बैंक को 24×7 रक्तदाताओं के लिए खुला रखने की मांग की गई है ताकि आपात स्थिति में किसी भी मरीज को रक्त की कमी का सामना न करना पड़े। छूटनी महतो ने कहा कि रक्तदान महादान है और जो लोग इसके लिए आगे आते हैं उनके लिए भी बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। अस्पतालों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए ताकि मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान उन्होंने गायत्री देवी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। छूटनी महतो की इस पहल को मरीजों के अधिकार और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें.