ताज़ा-ख़बर

देवघर मंदिर के दानपात्र में मिली पाकिस्तानी करेंसी से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट: VBN News Desk3 घंटे पहलेझारखण्ड

सांसद निशिकांत दुबे बोले: मंदिर की सुरक्षा बाबा भरोसे, NIA जांच की उठी मांग

देवघर मंदिर के दानपात्र में मिली पाकिस्तानी करेंसी से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

देवघर : बाबा बैद्यनाथ धाम में दानपात्र से पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 मार्च को मंदिर प्रशासन द्वारा कुल 18 दानपात्र खोले गए जिनमें श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान के रूप में 32 लाख 14 हजार 245 रुपये प्राप्त हुए। इसी दौरान दान में 100 रुपये की पाकिस्तानी करेंसी मिलने से हड़कंप मच गया। इस मामले को लेकर निशिकांत दुबे ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि मंदिर की सुरक्षा पूरी तरह बाबा भरोसे है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 से लेकर अब तक मंदिर श्राइन बोर्ड की कोई बैठक नहीं हुई है जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े होते हैं। सांसद ने यह भी कहा कि एक ट्रस्टी होने के बावजूद उन्हें मंदिर की गतिविधियों की जानकारी नहीं मिलती है जो चिंताजनक है। वहीं अखिल भारतीय तीर्थपुरोहित महासभा के संरक्षक दुर्लभ मिश्रा ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी करेंसी का मंदिर में मिलना गंभीर जांच का विषय है। उनके अनुसार यह संभव है कि कोई पाकिस्तानी मूल का हिंदू श्रद्धालु मंदिर आया हो लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि किसी संदिग्ध उद्देश्य से यह करेंसी यहां तक पहुंची हो। उन्होंने आशंका जताई कि अगर कोई व्यक्ति गर्भगृह तक पहुंचा है तो यह सुरक्षा में बड़ी चूक हो सकती है। इसलिए इस पूरे मामले की गहन जांच आवश्यक है। दुर्लभ मिश्रा ने स्पष्ट रूप से कहा कि 65 वर्षों के अपने अनुभव में उन्होंने पहली बार ऐसी घटना सुनी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ-साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से भी जांच कराने की मांग उठ रही है। श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र इस मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अब प्रशासन की भूमिका पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

इन्हें भी पढ़ें.