ताज़ा-ख़बर

पाकुड़ पुलिस को मिली 11 नई बोलेरो: सुरक्षा व्यवस्था होगी और सशक्त, डीसी-एसपी ने दिखाई हरी झंडी

रिपोर्ट: VBN News Desk2 घंटे पहलेझारखण्ड

पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कहा कि नए वाहनों के जुड़ने से जिले की पेट्रोलिंग व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

पाकुड़ पुलिस को मिली 11 नई बोलेरो: सुरक्षा व्यवस्था होगी और सशक्त, डीसी-एसपी ने दिखाई हरी झंडी

पाकुड़। जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए 11 नए पेट्रोलिंग बोलेरो वाहनों को बुधवार को समाहरणालय परिसर, पाकुड़ से विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पारंपरिक रूप से नारियल फोड़कर तथा हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की सुरक्षा एवं बेहतर विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की कार्यक्षमता और प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा, जिससे आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे जिले में शांति और कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

वहीं, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कहा कि नए वाहनों के जुड़ने से जिले की पेट्रोलिंग व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। अब पुलिस की पहुंच दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक भी तेजी से सुनिश्चित होगी, जिससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी और आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी।

एसपी ने बताया कि सभी वाहनों को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा, जहां इनका उपयोग नियमित पेट्रोलिंग, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई के लिए किया जाएगा।

इस मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए, मुख्यालय डीएसपी, पाकुड़ एवं महेशपुर एसडीपीओ सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें.