ताज़ा-ख़बर

रांची विश्वविद्यालय में सरहुल मिलन समारोह का आयोजन

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

कर्मचारी कर्मवीर उरांव ने सभी को सम्मानित किया, अबीर-गुलाल से दी सरहुल की शुभकामनाएं

रांची विश्वविद्यालय में सरहुल मिलन समारोह का आयोजन

रांची : आज रांची विश्वविद्यालय के साइंस कैंपस में कर्मचारी कर्मवीर उरांव के द्वारा सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अर्जुन राम और अन्य सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर सरहुल महापर्व की बधाई दी। कार्यक्रम में कर्मवीर उरांव ने सभी उपस्थितों को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।

महामंत्री अर्जुन राम ने कहा कि सरहुल सभी का पर्व है, जिसमें प्रकृति की उपासना की जाती है। उन्होंने बताया कि धरती पर रहने वाले सभी जीव-जंतु जीवन यापन के लिए प्रकृति पर निर्भर हैं। इसलिए प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करना इस महापर्व का मूल उद्देश्य है।

कर्मवीर उरांव ने उपस्थित लोगों से कहा कि सभी लोग मिलजुल कर प्रेम और खुशी के साथ प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रयासरत रहें। पूर्व सीनेट सदस्य डॉ. अटल पांडेय ने युवाओं से अपील की कि वे निरंतर प्रकृति की सुरक्षा में सक्रिय रहें और सरहुल पर्व के महत्व को समझें।

समारोह में मुख्य रूप से एन. के. कुजुर, मनोज महतो, हेमंत भगत, संदीप कुजुर, जे. पी. टाना भगत, राजु सिंह, शंकर गोद्दार, संजय मुण्डा, महेश और पप्पू बांडों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें.