वर्मा ज्वैलरी लूट कांड का पाकुड़ पुलिस ने किया खुलासा तीन अपराधी सहित आभूषण, मोबाइल किया बरामद
एसआईटी टीम को रिवॉर्ड देने के लिए डीजीपी को करेंगे अनुशंसा: एसपी
कार्तिक कुमार
पाकुड़। किशुन वर्मा ज्वेलरी दुकान में हुई डकैती कांड का पाकुड़ पुलिस ने शनिवार को उद्वेदन कर दिया है। इस बाबत एसपी अनुदीप सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस मीट आयोजित कर विस्तृत रूप से जानकारी दी। बताया कि अमरापारा में 2 सितंबर को किशन वर्मा के ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े हुई लूट कांड को चार लोगों ने अंजाम दिया था।
अब तक तीन संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक की तलाश जारी है। गिरफ्तार अपराधियों ने कांड को अंजाम देने के दो दिन पूर्व रेकी करने अमरापारा आए थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी अंतराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं। इन लोगों ने गोड्डा, देवघर, जामताड़ा और बोकारो में भी आभूषण दुकान में लूट कांड की घटना को अंजाम दिया है।
गिरफ्तार अपराधियों का मास्टरमाइंड प्रवीण कुमार यादव उर्फ पारो उम्र 27 वर्ष, गांव चित्रपोका, थाना मोहनपुर, जिला देवघर, दूसरा हर्ष आनंद उर्फ हर्ष यादव, उम्र 19 वर्ष, गांव तिवारीचक, थाना बंधुवाकुरवा, जिला बांका और तीसरा कमल किशोर उर्फ कमल यादव उम्र 22 वर्ष ,गांव दलिया थाना बौसी, जिला बांका का रहने वाला है। एसपी ने कहा कि इस कांड का उद्वेदन को लेकर डीजीपी तदासा मिश्रा, दुमका आईजी, मयूर पटेल लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे। उनके द्वारा देवघर ,जामताड़ा, बांका, बोकारो एसपी को इस कांड के उद्वेदन में पाकुड़ पुलिस को सहयोग देने का निर्देश देते रहे।कहा एसआईटी टीम को रिवॉर्ड देने के लिए डीजीपी महोदया को पत्र लिख कर अनुशंसा की जाएगी।
एसपी ने कहा कि एसडीपीओ महेशपुर के नेतृत्व में एसआईटी टीम ने इस कांड का उद्वेदन करने में बड़ी तत्परता से नाटकीय और फिल्मी स्टाइल में कामयाबी हासिल की है। अपराधियों के पास से 1 किलो चांदी, जेवर रखने वाला ट्रे ,नगद 12,700 रुपए, तीन आर्म्स, पल्सर मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद की गई है।
टीम में अमरापारा पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रोशन भेंगरा, थाना इंचार्ज महेशपुर रवि शर्मा, मनोज कुमार महतो, विवेक कुमार, अजय कुमार उपाध्याय, दिलीप बास्की, राहुल कुमार गुप्ता, अनिल कुमार पंडित, दीपक कुमार, नागेंद्र कुमार, चंदन कुमार सिंह, बुद्धि लाल मुर्मू, कविंद्र मिश्रा, अरविंद राय, सुखदेव कुमार शाह, रंजन कुमार सिंह, सनी सुप्रभात, पप्पू कुमार, अमित कुमार, अमरजीत कुमार, सूरज मुर्मू, श्याम सुंदर यादव और रोहित कुमार शाह टेक्निकल टीम शामिल थी।