ताज़ा-ख़बर

यूसीमास अबेकस की नेशनल प्रतियोगिता में रांची के अर्पित दुबे ने लहराया परचम

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

मेयर रोशनी खलखो के हाथों मिली ट्रॉफी, वैज्ञानिक बनकर देश सेवा करने का है जज्बा

यूसीमास अबेकस की नेशनल प्रतियोगिता में रांची के अर्पित दुबे ने लहराया परचम

रांची| मुंबई में आयोजित 25वीं यूसीमास नेशनल अबेकस एंड मेंटल अरिथमेटिक चैम्पियनशिप में रांची के छात्र अर्पित दुबे ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। रविवार को रांची के ओसीसी कंपाउंड स्थित लिटिल एंजेल्स स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में अर्पित को सम्मानित िकया गया। समारोह में मेयर रोशनी खलखो ने अर्पित को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

वहीं केरलि स्कूल के प्रिंसिपल राजेश पिल्लई गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मौजूद रहे। अर्पित वर्तमान में डीएवी बरियातू के छात्र हैं। वह मूल रूप से पलामू और फिलहाल रांची में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। अर्पित का सपना भविष्य में इसरो में वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना है। उनकी सफलता पर परिवार और समाज के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया है।

वह अपनी दादी सुशीला दुबे को अपना प्रमुख प्रेरणास्रोत मानते हैं। अर्पित का परिवार शिक्षा और समाजसेवा से जुड़ा रहा है। उनके दादा प्रोफेसर डॉ. केएन दुबे विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं, जबकि पिता अजय नाथ दुबे इंजीनियर हैं। दादी सुशीला दुबे महिला भक्ति परिषद की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

इन्हें भी पढ़ें.