ताज़ा-ख़बर

बेहतर राजस्व देने वाले छतरपुर के खनन पट्टेधारी तीन व्यवसाईयों को पलामू खनन विभाग ने किया सम्मानित

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary42 दिन पहलेझारखण्ड

छतरपुर के पट्टेधारी रामाशीष सिंह प्रथम, उमाकांत जायसवाल उर्फ मुन्ना जायसवाल द्वितीय व अभिषेक आनंद तृतीय पुरस्कार से हुए सम्मानित

बेहतर राजस्व देने वाले छतरपुर के खनन पट्टेधारी तीन व्यवसाईयों को पलामू खनन विभाग ने किया सम्मानित

झारखंड में वैध रूप से पत्थर को चालान के माध्यम से प्रेशन के लिए पलामू जिला खनन विभाग को मिला दूसरा स्थान

मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू के तीन पट्टेधारी व्यवसाईयों को खनन विभाग ने बेहतर राजस्व देने पर गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया है। सर्वाधिक राजस्व देने वाले छतरपुर के पट्टेधारी रामाशीष सिंह को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसी तरह उमाकांत जायसवाल उर्फ मुन्ना जायसवाल को द्वितीय पुरस्कार व तृतीय पुरस्कार अभिषेक आनंद को प्रदान किया गया है। 24.jpg 25.jpg तीनों छतरपुर क्षेत्र में पट्टेधारी व्यवसायी हैं। इन तीनों व्यवसायियों ने क्रमशः अधिक राजस्व खनन विभाग को दिया है। गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण के बाद पलामू जिला खनन विभाग परिसर में तीनों व्यवसाईयों को पलामू अंचल के खान उपनिदेशक अजीत कुमार व पलामू जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से तीनों व्यवसाईयों को सम्मानित किया।

इसकी जानकारी देते हुए जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि पूरे झारखंड में वैध रूप से पत्थर को चालान के माध्यम से प्रेशन के लिए पलामू जिला खनन विभाग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पलामू जिले से राजस्व की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। मौके पर पलामू अंचल के खान उपनिदेशक अजीत कुमार ने पट्टेधारी व्यवसाईयों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि नियम संगत तरीके से खनन करने व राज्य सरकार को नियमानुसार राजस्व भुगतान करने वालों को विभाग हमेशा स्वागत करेगा।

मौके पर पलामू जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि पट्टेधारी राज्य सरकार को राजस्व तो देते ही हैं, इसके अलावा इनकम टैक्स, पर्यावरण शुल्क का भी भुगतान करते हैं। उन्होंने कहा कि पट्टेधारियों द्वारा डीएमएफटी मद में योगदान देने से शिक्षा व चिकित्सा में भी संबंधित क्षेत्र में विकास किया जाता है। साथ ही साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार व विकास कार्यों के लिए खनिज उपलब्ध कराते हैं। इनका योगदान राज्य व समाज के विकास में अति महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने अन्य पट्टेधारी व्यवसाईयों से ज्यादा से ज्यादा राजस्व देकर प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने का अपील की।

इन्हें भी पढ़ें.