ताज़ा-ख़बर

छठ पर भी नहीं मिली “मइंया सम्मान” राशि, पलामू की महिलाओं में गहरी निराशा

रिपोर्ट: Ashwini kumar Ghai13 घंटे पहलेझारखण्ड

“समय पर आवंटन नहीं आने के कारण लाभुकों के खाते में राशि भेजी नहीं जा सकी। छठ महापर्व के बाद जैसे ही कार्यालय खुलेगा, भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।”

छठ पर भी नहीं मिली “मइंया सम्मान” राशि, पलामू की महिलाओं में गहरी निराशा

मेदिनीनगर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की थी कि छठ महापर्व से पहले “मइंया सम्मान” योजना की राशि लाभुक महिलाओं के खातों में भेज दी जाएगी। लेकिन छठ पर्व आ जाने के बावजूद पलामू जिले की महिलाओं के खातों में अब तक यह राशि नहीं पहुंची है। जानकारी के अनुसार, झारखंड के कई अन्य जिलों में मइंया सम्मान की राशि लाभुक महिलाओं को मिल चुकी है, जबकि पलामू की महिलाओं को अब भी इंतजार करना पड़ रहा है। इससे महिलाओं में गहरी निराशा देखने को मिल रही है। इस संबंध में जब पलामू जिला के एनडीसी नीरज कुमार से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि “समय पर आवंटन नहीं आने के कारण लाभुकों के खाते में राशि भेजी नहीं जा सकी। छठ महापर्व के बाद जैसे ही कार्यालय खुलेगा, भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।” हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री की स्पष्ट घोषणा के बावजूद समय पर राशि नहीं भेजना प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण है। इससे यह प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों को संबंधित अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया, जिसके कारण लाभुक महिलाओं को निर्धारित समय पर राशि नहीं मिल सकी।

इन्हें भी पढ़ें.