ताज़ा-ख़बर

सीसीएल में “एआई एवं उभरती प्रौद्योगिकी” पर सामूहिक चर्चा आयोजित

रिपोर्ट: नूतन 8 घंटे पहलेझारखण्ड

सत्र के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने कोयला खनन संचालन में एआई के उपयोग को लेकर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।

सीसीएल में “एआई एवं उभरती प्रौद्योगिकी” पर सामूहिक चर्चा आयोजित

Ranchi: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय स्थित एचआरडी विभाग के प्रकाश हॉल में आज दिनांक 06 अप्रैल, 2026 को “एआई एवं उभरती प्रौद्योगिकी तथा कोयला खनन संचालन में इसकी भूमिका” विषय पर एक सामूहिक चर्चा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री एम.एफ. हक, महाप्रबंधक (एचआरडी) के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने एआई के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे पेशेवर एवं व्यक्तिगत जीवन में एक महत्वपूर्ण उपकरण बताया।

मुख्य वक्ता के रूप में श्री वी.के. शुक्ला, महाप्रबंधक (खनन/आईईडी) ने अपने संबोधन में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, जिसका उपयोग सावधानीपूर्वक एवं प्रभावी तरीके से किया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर महाप्रबंधक (ईआरपी) एवं महाप्रबंधक (सिस्टम) भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान श्री आलोक रंजन, प्रबंधक (सिस्टम) द्वारा एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई, जिसमें एआई के नवीनतम विकास, विभिन्न क्षेत्रों में इसके उपयोग एवं भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया।

सत्र के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने कोयला खनन संचालन में एआई के उपयोग को लेकर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। इस सामूहिक चर्चा में लगभग 45 अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का समापन सकारात्मक वातावरण में हुआ, जिसमें जनरेटिव एआई की उपयोगिता विशेष रूप से कंटेंट निर्माण एवं अन्य क्षत्रों में महत्वपूर्ण मानी गई।

इन्हें भी पढ़ें.