ताज़ा-ख़बर

पीडीएस डीलर होपना टुडू के निधन से दुकानदारों में शोक, परिवार से मिले फुलकांत झा

रिपोर्ट: MANISH 11 घंटे पहलेझारखण्ड

दिवंगत होपना टुडू के बड़े पुत्र को अनुकंपा पर पीडीएस दुकान देने की मांग

पीडीएस डीलर होपना टुडू के निधन से दुकानदारों में शोक, परिवार से मिले फुलकांत झा

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत डुमरा पंचायत के पीडीएस डीलर होपना टुडू के आकस्मिक निधन से क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों में शोक की लहर है। उनके निधन की सूचना पर झारखंड प्रदेश पीडीएस उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष फुलकांत झा उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत होपना टुडू की पत्नी, बेटी, पुत्र एवं अन्य परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। फुलकांत झा ने सरकार से आग्रह किया कि परिवार की आर्थिक स्थिति और भविष्य को ध्यान में रखते हुए होपना टुडू के बड़े पुत्र को अनुकंपा के आधार पर पीडीएस दुकान आवंटित की जाए। उन्होंने राज्य सरकार एवं जिले के उपायुक्त से इस मामले में सकारात्मक पहल करने की अपेक्षा जताई। फुलकांत झा ने कहा कि आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसे कठिन समय में सरकार को मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देव प्रकाश देवता, पीडीएस दुकानदार अशोक गुप्ता तथा बाबा तिलका मांझी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष भी उपस्थित थीं। सभी ने दिवंगत होपना टुडू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इन्हें भी पढ़ें.