ताज़ा-ख़बर

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण बनाने को लेकर कपाली ओपी में शांति समिति की बैठक आयोजित

रिपोर्ट: MANISH 1 घंटे पहलेझारखण्ड

कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार ने जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से सहयोग की अपील की

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण बनाने को लेकर कपाली ओपी में शांति समिति की बैठक आयोजित

चांडिल : आगामी बकरीद पर्व 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को कपाली ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर परिषद, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, वार्ड सदस्यों एवं सामाजिक लोगों की सहभागिता रही। कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक होते हैं। उन्होंने सभी समुदायों से शांति एवं सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारी की गई है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद, बिजली विभाग और स्वास्थ्य विभाग को पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है ताकि साफ-सफाई, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न हो। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्ती और निगरानी बढ़ाने की बात भी कही गई। ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचें। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विभिन्न वार्डों के वार्ड सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शांति समिति से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने बकरीद पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

इन्हें भी पढ़ें.